Alankar



अलंकार (Alankar)

अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – अलम + कार। यहाँ पर अलम का अर्थ होता है ‘ आभूषण।’ मानव समाज बहुत ही सौन्दर्योपासक है उसकी प्रवर्ती के कारण ही अलंकारों को जन्म दिया गया है। जिस तरह से एक नारी अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए आभूषणों को प्रयोग में लाती हैं उसी प्रकार भाषा को सुन्दर बनाने के लिए अलंकारों का प्रयोग किया जाता है। अथार्त जो शब्द काव्य की शोभा को बढ़ाते हैं उसे अलंकार कहते हैं।

साहित्यों में रस और शब्द की शक्तियों की प्रासंगिकता गद्य और पद्य दोनों में ही की जाती है परंतु कविता में इन दोनों के अलावा भी अलंकार, छंद और बिंब का प्रयोग किया जाता है जो कविता में विशिष्टता लाने का काम करता है हालाँकि पाठ्यक्रम में कविताओं को अपना आधार मानकर ही अलंकार, छंद, बिंब और रस की विवेचना की जाती है।

उदाहरण :- ‘भूषण बिना न सोहई – कविता, बनिता मित्त।’

अलंकार के प्रयोग का आधार :

कोई भी कवी कथनीय वास्तु को अच्छी से अच्छी अभिव्यक्ति देने की सोच से अलंकारों को प्रयुक्त करता है जिनके द्वारा वह अपने भावों को उत्कर्ष प्रदान करता है या फिर रूप, गुण या क्रिया का अधिक अनुभव कराता है। कवी के मन का ओज ही अलंकारों का असली कारण होता है। जो व्यक्ति रुचिभेद आएँबर या चमत्कारप्रिय होता है वह व्यक्ति अपने शब्दों में शब्दालंकार का प्रयोग करता है लेकिन जो व्यक्ति भावुक होता है वह व्यक्ति अर्थालंकार का प्रयोग करता है।

अलंकार के भेद

शब्दालंकार


अर्थालंकार


उभयालंकार


1. शब्दालंकार

शब्दालंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – शब्द + अलंकार। शब्द के दो रूप होते हैं – ध्वनी और अर्थ। ध्वनि के आधार पर शब्दालंकार की सृष्टी होती है। जब अलंकार किसी विशेष शब्द की स्थिति में ही रहे और उस शब्द की जगह पर कोई और पर्यायवाची शब्द के रख देने से उस शब्द का अस्तित्व न रहे उसे शब्दालंकार कहते हैं।

अर्थार्त जिस अलंकार में शब्दों को प्रयोग करने से चमत्कार हो जाता है और उन शब्दों की जगह पर समानार्थी शब्द को रखने से वो चमत्कार समाप्त हो जाये वहाँ शब्दालंकार होता है।

शब्दालंकार के भेद :-

अनुप्रास अलंकार


यमक अलंकार


पुनरुक्ति अलंकार


विप्सा अलंकार


वक्रोक्ति अलंकार


शलेष अलंकार


अनुप्रास अलंकार क्या होता है :-

अनुप्रास शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – अनु + प्रास | यहाँ पर अनु का अर्थ है- बार-बार और प्रास का अर्थ होता है – वर्ण। जब किसी वर्ण की बार – बार आवर्ती हो तब जो चमत्कार होता है उसे अनुप्रास अलंकार कहते है।

जैसे :- जन रंजन मंजन दनुज मनुज रूप सुर भूप।
विश्व बदर इव धृत उदर जोवत सोवत सूप।।

अनुप्रास के भेद :-

छेकानुप्रास अलंकार


वृत्यानुप्रास अलंकार


लाटानुप्रास अलंकार


अन्त्यानुप्रास अलंकार


श्रुत्यानुप्रास अलंकार


1. छेकानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर स्वरुप और क्रम से अनेक व्यंजनों की आवृति एक बार हो वहाँ छेकानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- रीझि रीझि रहसि रहसि हँसि हँसि उठै।
साँसैं भरि आँसू भरि कहत दई दई।।

2. वृत्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जब एक व्यंजन की आवर्ती अनेक बार हो वहाँ वृत्यानुप्रास अलंकार कहते हैं।

जैसे :- “चामर-सी, चन्दन – सी, चंद – सी,
चाँदनी चमेली चारु चंद-सुघर है।”

3. लाटानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ शब्द और वाक्यों की आवर्ती हो तथा प्रत्येक जगह पर अर्थ भी वही पर अन्वय करने पर भिन्नता आ जाये वहाँ लाटानुप्रास अलंकार होता है। अथार्त जब एक शब्द या वाक्य खंड की आवर्ती उसी अर्थ में हो वहाँ लाटानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- तेगबहादुर, हाँ, वे ही थे गुरु-पदवी के पात्र समर्थ,
तेगबहादुर, हाँ, वे ही थे गुरु-पदवी थी जिनके अर्थ।

4. अन्त्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ अंत में तुक मिलती हो वहाँ पर अन्त्यानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- “लगा दी किसने आकर आग।
कहाँ था तू संशय के नाग?”

5. श्रुत्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर कानों को मधुर लगने वाले वर्णों की आवर्ती हो उसे श्रुत्यानुप्रास अलंकार कहते है।

जैसे :- “दिनान्त था, थे दीननाथ डुबते,
सधेनु आते गृह ग्वाल बाल थे।”

2. यमक अलंकार क्या होता है :-

यमक शब्द का अर्थ होता है – दो। जब एक ही शब्द ज्यादा बार प्रयोग हो पर हर बार अर्थ अलग-अलग आये वहाँ पर यमक अलंकार होता है।

जैसे :- कनक कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय।
वा खाये बौराए नर, वा पाये बौराये।

3. पुनरुक्ति अलंकार क्या है :-

पुनरुक्ति अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना है – पुन: +उक्ति। जब कोई शब्द दो बार दोहराया जाता है वहाँ पर पुनरुक्ति अलंकार होता है।

4. विप्सा अलंकार क्या है :-

जब आदर, हर्ष, शोक, विस्मयादिबोधक आदि भावों को प्रभावशाली रूप से व्यक्त करने के लिए शब्दों की पुनरावृत्ति को ही विप्सा अलंकार कहते है।

जैसे :- मोहि-मोहि मोहन को मन भयो राधामय।
राधा मन मोहि-मोहि मोहन मयी-मयी।।

5. वक्रोक्ति अलंकार क्या है :-

जहाँ पर वक्ता के द्वारा बोले गए शब्दों का श्रोता अलग अर्थ निकाले उसे वक्रोक्ति अलंकार कहते है।

वक्रोक्ति अलंकार के भेद :-

काकु वक्रोक्ति अलंकार


श्लेष वक्रोक्ति अलंकार


1. काकु वक्रोक्ति अलंकार क्या है :- जब वक्ता के द्वारा बोले गये शब्दों का उसकी कंठ ध्वनी के कारण श्रोता कुछ और अर्थ निकाले वहाँ पर काकु वक्रोक्ति अलंकार होता है।

जैसे :- मैं सुकुमारि नाथ बन जोगू।

2. श्लेष वक्रोक्ति अलंकार क्या है :- जहाँ पर श्लेष की वजह से वक्ता के द्वारा बोले गए शब्दों का अलग अर्थ निकाला जाये वहाँ श्लेष वक्रोक्ति अलंकार होता है।

जैसे :- को तुम हौ इत आये कहाँ घनस्याम हौ तौ कितहूँ बरसो।
चितचोर कहावत है हम तौ तहां जाहुं जहाँ धन सरसों।।

6. श्लेष अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर कोई एक शब्द एक ही बार आये पर उसके अर्थ अलग अलग निकलें वहाँ पर श्लेष अलंकार होता है।

जैसे :- रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून।
पानी गए न उबरै मोती मानस चून।।

अर्थ – यह दोहा रहीम जी का है जिसमें रहीम जी ने पानी को तीन अर्थों में प्रयोग किया है जिसमें पानी का पहला अर्थ आदमी या मनुष्य के संदर्भ में है जिसका मतलब विनम्रता से है क्योंकि मनुष्य में हमेशा विनम्रता होनी चाहिए। पानी का दूसरा अर्थ चमक या तेज से है जिसके बिना मोतियों का कोई मूल्य नहीं होता है। पानी का तीसरा अर्थ जल से है जिसे आटे को गूथने या जोड़ने में दिखाया गया है क्योंकि पानी के बिना आटे का अस्तित्व नम्र नहीं हो सकता है और मोती का मूल्य उसकी चमक के बिना नहीं हो सकता है उसी तरह से मनुष्य को भी अपने व्यवहार को हमेशा पानी की ही भांति विनम्र रखना चाहिए जिसके बिना उसका मूल्यह्रास होता है।

श्लेष अलंकार के भेद :

अभंग श्लेष अलंकार


सभंग श्लेष अलंकार


1. अभंग श्लेष अलंकार :- जिस अलंकार में शब्दों को बिना तोड़े ही एक से अधिक या अनेक अर्थ निकलते हों वहां पर अभंग श्लेष अलंकार होता है।

जैसे :- रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुस, चून।।

अर्थ – यह दोहा रहीम जी का है जिसमें रहीम जी ने पानी को तीन अर्थों में प्रयोग किया है जिसमें पानी का पहला अर्थ आदमी या मनुष्य के संदर्भ में है जिसका मतलब विनम्रता से है क्योंकि मनुष्य में हमेशा विनम्रता होनी चाहिए। पानी का दूसरा अर्थ चमक या तेज से है जिसके बिना मोतियों का कोई मूल्य नहीं होता है। पानी का तीसरा अर्थ जल से है जिसे आटे को गूथने या जोड़ने में दिखाया गया है क्योंकि पानी के बिना आटे का अस्तित्व नम्र नहीं हो सकता है और मोती का मूल्य उसकी चमक के बिना नहीं हो सकता है उसी तरह से मनुष्य को भी अपने व्यवहार को हमेशा पानी की ही भांति विनम्र रखना चाहिए जिसके बिना उसका मूल्यह्रास होता है।

2. सभंग श्लेष अलंकार :- जिस अलंकार में शब्दों को तोडना बहुत अधिक आवश्यक होता है क्योंकि शब्दों को तोड़े बिना उनका अर्थ न निकलता हो वहां पर सभंग श्लेष अलंकार होता है।

जैसे :- सखर सुकोमल मंजु, दोषरहित दूषण सहित।

2. अर्थालंकार क्या होता है

जहाँ पर अर्थ के माध्यम से काव्य में चमत्कार होता हो वहाँ अर्थालंकार होता है।

अर्थालंकार के भेद

उपमा अलंकार


रूपक अलंकार


उत्प्रेक्षा अलंकार


द्रष्टान्त अलंकार


संदेह अलंकार


अतिश्योक्ति अलंकार


उपमेयोपमा अलंकार


प्रतीप अलंकार


अनन्वय अलंकार


भ्रांतिमान अलंकार


दीपक अलंकार


अपहृति अलंकार


व्यतिरेक अलंकार


विभावना अलंकार


विशेषोक्ति अलंकार


अर्थान्तरन्यास अलंकार


उल्लेख अलंकार


विरोधाभाष अलंकार


असंगति अलंकार


मानवीकरण अलंकार


अन्योक्ति अलंकार


काव्यलिंग अलंकार


स्वभावोती अलंकार


1. उपमा अलंकार क्या होता है :-

उपमा शब्द का अर्थ होता है – तुलना। जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है।

जैसे :- सागर-सा गंभीर ह्रदय हो,
गिरी-सा ऊँचा हो जिसका मन।

उपमा अलंकार के अंग :-

उपमेय


उपमान


वाचक शब्द


साधारण धर्म


1. उपमेय क्या होता है :- उपमेय का अर्थ होता है – उपमा देने के योग्य। अगर जिस वस्तु की समानता किसी दूसरी वस्तु से की जाये वहाँ पर उपमेय होता है।

2.उपमान क्या होता है :- उपमेय की उपमा जिससे दी जाती है उसे उपमान कहते हैं। अथार्त उपमेय की जिस के साथ समानता बताई जाती है उसे उपमान कहते हैं।

3. वाचक शब्द क्या होता है :- जब उपमेय और उपमान में समानता दिखाई जाती है तब जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है उसे वाचक शब्द कहते हैं।

4. साधारण धर्म क्या होता है :- दो वस्तुओं के बीच समानता दिखाने के लिए जब किसी ऐसे गुण या धर्म की मदद ली जाती है जो दोनों में वर्तमान स्थिति में हो उसी गुण या धर्म को साधारण धर्म कहते हैं।

उपमा अलंकार के भेद :-

पूर्णोपमा अलंकार


लुप्तोपमा अलंकार


1. पूर्णोपमा अलंकार क्या होता है :- इसमें उपमा के सभी अंग होते हैं – उपमेय, उपमान, वाचक शब्द, साधारण धर्म आदि अंग होते हैं वहाँ पर पूर्णोपमा अलंकार होता है।

जैसे :- सागर-सा गंभीर ह्रदय हो,
गिरी-सा ऊँचा हो जिसका मन।

22.लुप्तोपमा अलंकार क्या होता है :- इसमें उपमा के चारों अगों में से यदि एक या दो का या फिर तीन का न होना पाया जाए वहाँ पर लुप्तोपमा अलंकार होता है।

जैसे :- कल्पना सी अतिशय कोमल। जैसा हम देख सकते हैं कि इसमें उपमेय नहीं है तो इसलिए यह लुप्तोपमा का उदहारण है।

2. रूपक अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर उपमेय और उपमान में कोई अंतर न दिखाई दे वहाँ रूपक अलंकार होता है अथार्त जहाँ पर उपमेय और उपमान के बीच के भेद को समाप्त करके उसे एक कर दिया जाता है वहाँ पर रूपक अलंकार होता है।

जैसे :- “उदित उदय गिरी मंच पर, रघुवर बाल पतंग।
विगसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन भ्रंग।।”

रूपक अलंकार की निम्न बातें :-

उपमेय को उपमान का रूप देना।


वाचक शब्द का लोप होना।


उपमेय का भी साथ में वर्णन होना।


रूपक अलंकार के भेद :-

सम रूपक अलंकार


अधिक रूपक अलंकार


न्यून रूपक अलंकार


1. सम रूपक अलंकार क्या होता है :- इसमें उपमेय और उपमान में समानता दिखाई जाती है वहाँ पर सम रूपक अलंकार होता है।

जैसे :- बीती विभावरी जागरी. अम्बर – पनघट में डुबा रही, तारघट उषा – नागरी।

2.अधिक रूपक अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर उपमेय में उपमान की तुलना में कुछ न्यूनता का बोध होता है वहाँ पर अधिक रूपक अलंकार होता है।

3. न्यून रूपक अलंकार क्या होता है :- इसमें उपमान की तुलना में उपमेय को न्यून दिखाया जाता है वहाँ पर न्यून रूपक अलंकार होता है।

जैसे :- जनम सिन्धु विष बन्धु पुनि, दीन मलिन सकलंक
सिय मुख समता पावकिमि चन्द्र बापुरो रंक।।

3. उत्प्रेक्षा अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर उपमान के न होने पर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाए। अथार्त जहाँ पर अप्रस्तुत को प्रस्तुत मान लिया जाए वहाँ पर उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। अगर किसी पंक्ति में मनु, जनु, मेरे जानते, मनहु, मानो, निश्चय, ईव आदि आते हैं वहां पर उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

जैसे :- सखि सोहत गोपाल के, उर गुंजन की माल
बाहर सोहत मनु पिये, दावानल की ज्वाल।।

यह भी पढ़ें : Sandhi In Hindi , Paryayvachi Shabd

उत्प्रेक्षा अलंकार के भेद :-

वस्तुप्रेक्षा अलंकार


हेतुप्रेक्षा अलंकार


फलोत्प्रेक्षा अलंकार


1. वस्तुप्रेक्षा अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर प्रस्तुत में अप्रस्तुत की संभावना दिखाई जाए वहाँ पर वस्तुप्रेक्षा अलंकार होता है।

जैसे :- “सखि सोहत गोपाल के, उर गुंजन की माल।
बाहर लसत मनो पिये, दावानल की ज्वाल।।”

2. हेतुप्रेक्षा अलंकार क्या होता है :- जहाँ अहेतु में हेतु की सम्भावना देखी जाती है। अथार्त वास्तविक कारण को छोडकर अन्य हेतु को मान लिया जाए वहाँ हेतुप्रेक्षा अलंकार होता है।

3. फलोत्प्रेक्षा अलंकार क्या होता है :- इसमें वास्तविक फल के न होने पर भी उसी को फल मान लिया जाता है वहाँ पर फलोत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

जैसे :- खंजरीर नहीं लखि परत कुछ दिन साँची बात।
बाल द्रगन सम हीन को करन मनो तप जात।।

4. दृष्टान्त अलंकार क्या होता है :-

जहाँ दो सामान्य या दोनों विशेष वाक्यों में बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव होता हो वहाँ पर दृष्टान्त अलंकार होता है। इस अलंकार में उपमेय रूप में कहीं गई बात से मिलती-जुलती बात उपमान रूप में दुसरे वाक्य में होती है। यह अलंकार उभयालंकार का भी एक अंग है।

जैसे :- ‘एक म्यान में दो तलवारें, कभी नहीं रह सकती हैं।

किसी और पर प्रेम नारियाँ, पति का क्या सह सकती है।।

5. संदेह अलंकार क्या होता है :-

जब उपमेय और उपमान में समता देखकर यह निश्चय नहीं हो पाता कि उपमान वास्तव में उपमेय है या नहीं। जब यह दुविधा बनती है , तब संदेह अलंकार होता है अथार्त जहाँ पर किसी व्यक्ति या वस्तु को देखकर संशय बना रहे वहाँ संदेह अलंकार होता है। यह अलंकार उभयालंकार का भी एक अंग है।

जैसे :- यह काया है या शेष उसी की छाया,
क्षण भर उनकी कुछ नहीं समझ में आया।

संदेह अलंकार की मुख्य बातें :-

विषय का अनिश्चित ज्ञान।


यह अनिश्चित समानता पर निर्भर हो।


अनिश्चय का चमत्कारपूर्ण वर्णन हो।


6. अतिश्योक्ति अलंकार क्या होता है :-

जब किसी व्यक्ति या वस्तु का वर्णन करने में लोक समाज की सीमा या मर्यादा टूट जाये उसे अतिश्योक्ति अलंकार कहते हैं अथार्त जब किसी वस्तु का बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाये वहां पर अतिश्योक्ति अलंकार होता है।

जैसे :- हनुमान की पूंछ में लगन न पायी आगि।
सगरी लंका जल गई, गये निसाचर भागि।

7. उपमेयोपमा अलंकार क्या होता है :-

इस अलंकार में उपमेय और उपमान को परस्पर उपमान और उपमेय बनाने की कोशिश की जाती है इसमें उपमेय और उपमान की एक दूसरे से उपमा दी जाती है।

जैसे :- तौ मुख सोहत है ससि सो अरु सोहत है ससि तो मुख जैसो।

8. प्रतीप अलंकार क्या होता है :-

इसका अर्थ होता है उल्टा। उपमा के अंगों में उल्ट – फेर करने से अथार्त उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है वहाँ प्रतीप अलंकार होता है। इस अलंकार में दो वाक्य होते हैं एक उपमेय वाक्य और एक उपमान वाक्य। लेकिन इन दोनों वाक्यों में सदृश्य का साफ कथन नहीं होता, वह व्यंजित रहता है। इन दोनों में साधारण धर्म एक ही होता है परन्तु उसे अलग-अलग ढंग से कहा जाता है।

जैसे :- “नेत्र के समान कमल है।”

9. अनन्वय अलंकार क्या होता है :-

जब उपमेय की समता में कोई उपमान नहीं आता और कहा जाता है कि उसके समान वही है, तब अनन्वय अलंकार होता है।

जैसे :- “यद्यपि अति आरत – मारत है. भारत के सम भारत है।

10. भ्रांतिमान अलंकार क्या होता है :-

जब उपमेय में उपमान के होने का भ्रम हो जाये वहाँ पर भ्रांतिमान अलंकार होता है अथार्त जहाँ उपमान और उपमेय दोनों को एक साथ देखने पर उपमान का निश्चयात्मक भ्रम हो जाये मतलब जहाँ एक वस्तु को देखने पर दूसरी वस्तु का भ्रम हो जाए वहाँ भ्रांतिमान अलंकार होता है। यह अलंकार उभयालंकार का भी अंग माना जाता है।

जैसे :- पायें महावर देन को नाईन बैठी आय ।
फिरि-फिरि जानि महावरी, एडी भीड़त जाये।।

11.दीपक अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर प्रस्तुत और अप्रस्तुत का एक ही धर्म स्थापित किया जाता है वहाँ पर दीपक अलंकार होता है।

जैसे :- चंचल निशि उदवस रहें, करत प्रात वसिराज।
अरविंदन में इंदिरा, सुन्दरि नैनन लाज।।

12. अपहृति अलंकार क्या होता है :-

अपहृति का अर्थ होता है छिपाव। जब किसी सत्य बात या वस्तु को छिपाकर उसके स्थान पर किसी झूठी वस्तु की स्थापना की जाती है वहाँ अपहृति अलंकार होता है। यह अलंकार उभयालंकार का भी एक अंग है।

जैसे :- “सुनहु नाथ रघुवीर कृपाला,
बन्धु न होय मोर यह काला।”

13. व्यतिरेक अलंकार क्या होता है :-

व्यतिरेक का शाब्दिक अर्थ होता है आधिक्य। व्यतिरेक में कारण का होना जरुरी है। अत: जहाँ उपमान की अपेक्षा अधिक गुण होने के कारण उपमेय का उत्कर्ष हो वहाँ पर व्यतिरेक अलंकार होता है।

जैसे :- का सरवरि तेहिं देउं मयंकू। चांद कलंकी वह निकलंकू।।
मुख की समानता चन्द्रमा से कैसे दूँ?

14. विभावना अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर कारण के न होते हुए भी कार्य का हुआ जाना पाया जाए वहाँ पर विभावना अलंकार होता है।

जैसे :- बिनु पग चलै सुनै बिनु काना।
कर बिनु कर्म करै विधि नाना।
आनन रहित सकल रस भोगी।
बिनु वाणी वक्ता बड़ जोगी।

15.विशेषोक्ति अलंकार क्या होता है :-

काव्य में जहाँ कार्य सिद्धि के समस्त कारणों के विद्यमान रहते हुए भी कार्य न हो वहाँ पर विशेषोक्ति अलंकार होता है।

जैसे :- नेह न नैनन को कछु, उपजी बड़ी बलाय।
नीर भरे नित-प्रति रहें, तऊ न प्यास बुझाई।।

16.अर्थान्तरन्यास अलंकार क्या होता है :-

जब किसी सामान्य कथन से विशेष कथन का अथवा विशेष कथन से सामान्य कथन का समर्थन किया जाये वहाँ अर्थान्तरन्यास अलंकार होता है।

जैसे :- बड़े न हूजे गुनन बिनु, बिरद बडाई पाए।
कहत धतूरे सों कनक, गहनो गढ़ो न जाए।।

17. उल्लेख अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर किसी एक वस्तु को अनेक रूपों में ग्रहण किया जाए, तो उसके अलग-अलग भागों में बटने को उल्लेख अलंकार कहते हैं। अथार्त जब किसी एक वस्तु को अनेक प्रकार से बताया जाये वहाँ पर उल्लेख अलंकार होता है।

जैसे :- विन्दु में थीं तुम सिन्धु अनन्त एक सुर में समस्त संगीत।

18. विरोधाभाष अलंकार क्या होता है :-

जब किसी वस्तु का वर्णन करने पर विरोध न होते हुए भी विरोध का आभाष हो वहाँ पर विरोधाभास अलंकार होता है।

जैसे :- ‘आग हूँ जिससे ढुलकते बिंदु हिमजल के।
शून्य हूँ जिसमें बिछे हैं पांवड़े पलकें।’

19. असंगति अलंकार क्या होता है :-

जहाँ आपतात: विरोध दृष्टिगत होते हुए, कार्य और कारण का वैयाधिकरन्य रणित हो वहाँ पर असंगति अलंकार होता है।

जैसे :- “ह्रदय घाव मेरे पीर रघुवीरै।”

20. मानवीकरण अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर काव्य में जड़ में चेतन का आरोप होता है वहाँ पर मानवीकरण अलंकार होता है अथार्त जहाँ जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं और क्रियांओं का आरोप हो वहाँ पर मानवीकरण अलंकार होता है। जब प्रकृति के द्वारा निर्मित चीजों में मानवीय भावनाओं के होने का वर्णन किया जाए वहां पर मानवीकरण अलंकार होता है।

जैसे :- बीती विभावरी जागरी, अम्बर पनघट में डुबो रही तास घट उषा नगरी।

21. अन्योक्ति अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर किसी उक्ति के माध्यम से किसी अन्य को कोई बात कही जाए वहाँ पर अन्योक्ति अलंकार होता है।

जैसे :- फूलों के आस-पास रहते हैं, फिर भी काँटे उदास रहते हैं।

22. काव्यलिंग अलंकार क्या होता है :-

जहाँ पर किसी युक्ति से समर्थित की गयी बात को काव्यलिंग अलंकार कहते हैं अथार्त जहाँ पर किसी बात के समर्थन में कोई-न-कोई युक्ति या कारण जरुर दिया जाता है।

जैसे :- कनक कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय।
उहि खाय बौरात नर, इहि पाए बौराए।।

23. स्वभावोक्ति अलंकार क्या होता है :-

किसी वस्तु के स्वाभाविक वर्णन को स्वभावोक्ति अलंकार कहते हैं।

जैसे :- सीस मुकुट कटी काछनी, कर मुरली उर माल।
इहि बानिक मो मन बसौ, सदा बिहारीलाल।।

3. उभयालंकार

जो अलंकार शब्द और अर्थ दोनों पर आधारित रहकर दोनों को चमत्कारी करते हैं वहाँ उभयालंकार होता है।

जैसे :- ‘कजरारी अंखियन में कजरारी न लखाय।’

अलंकारों से सम्बन्धित प्रश्न – उत्तर :-

इन उदाहरणों में कौन-कौन से अलंकार हैं —–

प्रात: नभ था बहुत नीला शंख जैसे।


तेरी बरछी ने बर छीने हैं खलन के।


मखमल के झूल पड़े हाथी सा टीला।


मिटा मोदु मन भय मलीने, विधि निधि दिन्ह लेत जनु छीने।


राम नाम कलि काम तरु, राम भगति सुर धेनु।


उत्तर – (1) उत्प्रेक्षा, (2) यमक, (3) उपमा, (4) उत्प्रेक्षा, (5) रूपक

कुछ प्रश्नों के उत्तर स्वं दें –

अम्बर पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी।


वः दीप शिखा सी शांत भाव में लीन।


सिर फट गया उसका मानो अरुण रंग का घड़ा हो।


तब तो बहता समय शिला सा जम जायेगा।


मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर।


Alankar

alankaar do shabdon se milakar bana hota hai – alam + kaar. yahaan par alam ka arth hota hai aabhooshan. maanav samaaj bahut hee saundaryopaasak hai usakee pravartee ke kaaran hee alankaaron ko janm diya gaya hai. jis tarah se ek naaree apanee sundarata ko badhaane ke lie aabhooshanon ko prayog mein laatee hain usee prakaar bhaasha ko sundar banaane ke lie alankaaron ka prayog kiya jaata hai. athaart jo shabd kaavy kee shobha ko badhaate hain use alankaar kahate hain.

saahityon mein ras aur shabd kee shaktiyon kee praasangikata gady aur pady donon mein hee kee jaatee hai parantu kavita mein in donon ke alaava bhee alankaar, chhand aur bimb ka prayog kiya jaata hai jo kavita mein vishishtata laane ka kaam karata hai haalaanki paathyakram mein kavitaon ko apana aadhaar maanakar hee alankaar, chhand, bimb aur ras kee vivechana kee jaatee hai.

udaaharan :- bhooshan bina na sohee – kavita, banita mitt.

alankaar ke prayog ka aadhaar

koee bhee kavee kathaneey vaastu ko achchhee se achchhee abhivyakti dene kee soch se alankaaron ko prayukt karata hai jinake dvaara vah apane bhaavon ko utkarsh pradaan karata hai ya phir roop, gun ya kriya ka adhik anubhav karaata hai. kavee ke man ka oj hee alankaaron ka asalee kaaran hota hai. jo vyakti ruchibhed aaenbar ya chamatkaarapriy hota hai vah vyakti apane shabdon mein shabdaalankaar ka prayog karata hai lekin jo vyakti bhaavuk hota hai vah vyakti arthaalankaar ka prayog karata hai.

alankaar ke bhed

shabdaalankaar


arthaalankaar


ubhayaalankaar


1. shabdaalankaar

shabdaalankaar do shabdon se milakar bana hota hai – shabd + alankaar. shabd ke do roop hote hain – dhvanee aur arth. dhvani ke aadhaar par shabdaalankaar kee srshtee hotee hai. jab alankaar kisee vishesh shabd kee sthiti mein hee rahe aur us shabd kee jagah par koee aur paryaayavaachee shabd ke rakh dene se us shabd ka astitv na rahe use shabdaalankaar kahate hain.

arthaart jis alankaar mein shabdon ko prayog karane se chamatkaar ho jaata hai aur un shabdon kee jagah par samaanaarthee shabd ko rakhane se vo chamatkaar samaapt ho jaaye vahaan shabdaalankaar hota hai.

shabdaalankaar ke bhed :-

anupraas alankaar


yamak alankaar


punarukti alankaar


vipsa alankaar


vakrokti alankaar


shalesh alankaar


1. anupraas alankaar kya hota hai :-

anupraas shabd do shabdon se milakar bana hai – anu + praas | yahaan par anu ka arth hai- baar-baar aur praas ka arth hota hai – varn. jab kisee varn kee baar – baar aavartee ho tab jo chamatkaar hota hai use anupraas alankaar kahate hai.

jaise :- jan ranjan manjan danuj manuj roop sur bhoop.
vishv badar iv dhrt udar jovat sovat soop..

anupraas ke bhed :-

chhekaanupraas alankaar


vrtyaanupraas alankaar


laataanupraas alankaar


antyaanupraas alankaar


shrutyaanupraas alankaar


1. chhekaanupraas alankaar kya hota hai :- jahaan par svarup aur kram se anek vyanjanon kee aavrti ek baar ho vahaan chhekaanupraas alankaar hota hai.

jaise :- reejhi reejhi rahasi rahasi hansi hansi uthai.
saansain bhari aansoo bhari kahat daee daee..

2. vrtyaanupraas alankaar kya hota hai :- jab ek vyanjan kee aavartee anek baar ho vahaan vrtyaanupraas alankaar kahate hain.

jaise :- “chaamar-see, chandan – see, chand – see,
chaandanee chamelee chaaru chand-sughar hai.”

3. laataanupraas alankaar kya hota hai :- jahaan shabd aur vaakyon kee aavartee ho tatha pratyek jagah par arth bhee vahee par anvay karane par bhinnata aa jaaye vahaan laataanupraas alankaar hota hai. athaart jab ek shabd ya vaaky khand kee aavartee usee arth mein ho vahaan laataanupraas alankaar hota hai.

jaise :- tegabahaadur, haan, ve hee the guru-padavee ke paatr samarth,
tegabahaadur, haan, ve hee the guru-padavee thee jinake arth.

4. antyaanupraas alankaar kya hota hai :- jahaan ant mein tuk milatee ho vahaan par antyaanupraas alankaar hota hai.

jaise :- “laga dee kisane aakar aag.
kahaan tha too sanshay ke naag?”

5. shrutyaanupraas alankaar kya hota hai :- jahaan par kaanon ko madhur lagane vaale varnon kee aavartee ho use shrutyaanupraas alankaar kahate hai.

jaise :- “dinaant tha, the deenanaath dubate,
sadhenu aate grh gvaal baal the.”

2. yamak alankaar kya hota hai :-

yamak shabd ka arth hota hai – do. jab ek hee shabd jyaada baar prayog ho par har baar arth alag-alag aaye vahaan par yamak alankaar hota hai.

jaise :- kanak kanak te saugunee, maadakata adhikaay.
va khaaye baurae nar, va paaye bauraaye.

3. punarukti alankaar kya hai :-

punarukti alankaar do shabdon se milakar bana hai – pun: +ukti. jab koee shabd do baar doharaaya jaata hai vahaan par punarukti alankaar hota hai.

4. vipsa alankaar kya hai :-

jab aadar, harsh, shok, vismayaadibodhak aadi bhaavon ko prabhaavashaalee roop se vyakt karane ke lie shabdon kee punaraavrtti ko hee vipsa alankaar kahate hai.

jaise :- mohi-mohi mohan ko man bhayo raadhaamay.
raadha man mohi-mohi mohan mayee-mayee..

5. vakrokti alankaar kya hai :-

jahaan par vakta ke dvaara bole gae shabdon ka shrota alag arth nikaale use vakrokti alankaar kahate hai.

vakrokti alankaar ke bhed :-

kaaku vakrokti alankaar


shlesh vakrokti alankaar


1. kaaku vakrokti alankaar kya hai :-jab vakta ke dvaara bole gaye shabdon ka usakee kanth dhvanee ke kaaran shrota kuchh aur arth nikaale vahaan par kaaku vakrokti alankaar hota hai.

jaise :- main sukumaari naath ban jogoo.

2. shlesh vakrokti alankaar kya hai :-jahaan par shlesh kee vajah se vakta ke dvaara bole gae shabdon ka alag arth nikaala jaaye vahaan shlesh vakrokti alankaar hota hai.

jaise :- ko tum hau it aaye kahaan ghanasyaam hau tau kitahoon baraso.
chitachor kahaavat hai ham tau tahaan jaahun jahaan dhan sarason..

6. shlesh alankaar kya hota hai :-

jahaan par koee ek shabd ek hee baar aaye par usake arth alag alag nikalen vahaan par shlesh alankaar hota hai.

jaise :- rahiman paanee raakhie bin paanee sab soon.
paanee gae na ubarai motee maanas choon..

Arth – yah doha raheem jee ka hai jisamen raheem jee ne paanee ko teen arthon mein prayog kiya hai jisamen paanee ka pahala arth aadamee ya manushy ke sandarbh mein hai jisaka matalab vinamrata se hai kyonki manushy mein hamesha vinamrata honee chaahie. paanee ka doosara arth chamak ya tej se hai jisake bina motiyon ka koee mooly nahin hota hai. paanee ka teesara arth jal se hai jise aate ko goothane ya jodane mein dikhaaya gaya hai kyonki paanee ke bina aate ka astitv namr nahin ho sakata hai aur motee ka mooly usakee chamak ke bina nahin ho sakata hai usee tarah se manushy ko bhee apane vyavahaar ko hamesha paanee kee hee bhaanti vinamr rakhana chaahie jisake bina usaka moolyahraas hota hai.

shlesh alankaar ke bhed :

abhang shlesh alankaar


sabhang shlesh alankaar


1. abhang shlesh alankaar :- jis alankaar mein shabdon ko bina tode hee ek se adhik ya anek arth nikalate hon vahaan par abhang shlesh alankaar hota hai.

jaise :- rahiman paanee raakhie, bin paanee sab soon.
paanee gae na oobarai, motee, maanus, choon..

Arth – yah doha raheem jee ka hai jisamen raheem jee ne paanee ko teen arthon mein prayog kiya hai jisamen paanee ka pahala arth aadamee ya manushy ke sandarbh mein hai jisaka matalab vinamrata se hai kyonki manushy mein hamesha vinamrata honee chaahie. paanee ka doosara arth chamak ya tej se hai jisake bina motiyon ka koee mooly nahin hota hai. paanee ka teesara arth jal se hai jise aate ko goothane ya jodane mein dikhaaya gaya hai kyonki paanee ke bina aate ka astitv namr nahin ho sakata hai aur motee ka mooly usakee chamak ke bina nahin ho sakata hai usee tarah se manushy ko bhee apane vyavahaar ko hamesha paanee kee hee bhaanti vinamr rakhana chaahie jisake bina usaka moolyahraas hota hai.

2. sabhang shlesh alankaar :- jis alankaar mein shabdon ko todana bahut adhik aavashyak hota hai kyonki shabdon ko tode bina unaka arth na nikalata ho vahaan par sabhang shlesh alankaar hota hai.

jaise :- sakhar sukomal manju, dosharahit dooshan sahit.

2. arthaalankaar kya hota hai

jahaan par arth ke maadhyam se kaavy mein chamatkaar hota ho vahaan arthaalankaar hota hai.

arthaalankaar ke bhed

upama alankaar


roopak alankaar


utpreksha alankaar


drashtaant alankaar


sandeh alankaar


atishyokti alankaar


upameyopama alankaar


prateep alankaar


ananvay alankaar


bhraantimaan alankaar


deepak alankaar


apahrti alankaar


vyatirek alankaar


vibhaavana alankaar


visheshokti alankaar


arthaantaranyaas alankaar


ullekh alankaar


virodhaabhaash alankaar


asangati alankaar


maanaveekaran alankaar


anyokti alankaar


kaavyaling alankaar


svabhaavotee alankaar


1. upama alankaar kya hota hai :-

upama shabd ka arth hota hai – tulana. jab kisee vyakti ya vastu kee tulana kisee doosare yakti ya vastu se kee jae vahaan par upama alankaar hota hai.

jaise :- saagar-sa gambheer hraday ho,
giree-sa ooncha ho jisaka man.

upama alankaar ke ang :-

upamey


upamaan


vaachak shabd


saadhaaran dharm


1. upamey kya hota hai :- upamey ka arth hota hai – upama dene ke yogy. agar jis vastu kee samaanata kisee doosaree vastu se kee jaaye vahaan par upamey hota hai.

2.upamaan kya hota hai :- upamey kee upama jisase dee jaatee hai use upamaan kahate hain. athaart upamey kee jis ke saath samaanata bataee jaatee hai use upamaan kahate hain.

3. vaachak shabd kya hota hai :- jab upamey aur upamaan mein samaanata dikhaee jaatee hai tab jis shabd ka prayog kiya jaata hai use vaachak shabd kahate hain.

4. saadhaaran dharm kya hota hai :-do vastuon ke beech samaanata dikhaane ke lie jab kisee aise gun ya dharm kee madad lee jaatee hai jo donon mein vartamaan sthiti mein ho usee gun ya dharm ko saadhaaran dharm kahate hain.

upama alankaar ke bhed :-

poornopama alankaar


luptopama alankaar


1. poornopama alankaar kya hota hai :- isamen upama ke sabhee ang hote hain – upamey, upamaan, vaachak shabd, saadhaaran dharm aadi ang hote hain vahaan par poornopama alankaar hota hai.

jaise :- saagar-sa gambheer hraday ho,
giree-sa ooncha ho jisaka man.

2. luptopama alankaar kya hota hai :- isamen upama ke chaaron agon mein se yadi ek ya do ka ya phir teen ka na hona paaya jae vahaan par luptopama alankaar hota hai.

jaise :- kalpana see atishay komal. jaisa ham dekh sakate hain ki isamen upamey nahin hai to isalie yah luptopama ka udahaaran hai.

2. roopak alankaar kya hota hai :-

jahaan par upamey aur upamaan mein koee antar na dikhaee de vahaan roopak alankaar hota hai athaart jahaan par upamey aur upamaan ke beech ke bhed ko samaapt karake use ek kar diya jaata hai vahaan par roopak alankaar hota hai.

jaise :- “udit uday giree manch par, raghuvar baal patang.
vigase sant-saroj sab, harashe lochan bhrang..”

roopak alankaar kee nimn baaten :-

upamey ko upamaan ka roop dena.


vaachak shabd ka lop hona.


upamey ka bhee saath mein varnan hona.


roopak alankaar ke bhed :-

sam roopak alankaar


adhik roopak alankaar


nyoon roopak alankaar


1. sam roopak alankaar kya hota hai :- isamen upamey aur upamaan mein samaanata dikhaee jaatee hai vahaan par sam roopak alankaar hota hai.

jaise :- beetee vibhaavaree jaagaree. ambar – panaghat mein duba rahee, taaraghat usha – naagaree.

2. adhik roopak alankaar kya hota hai :- jahaan par upamey mein upamaan kee tulana mein kuchh nyoonata ka bodh hota hai vahaan par adhik roopak alankaar hota hai.

3. nyoon roopak alankaar kya hota hai :- isamen upamaan kee tulana mein upamey ko nyoon dikhaaya jaata hai vahaan par nyoon roopak alankaar hota hai.

jaise :- janam sindhu vish bandhu puni, deen malin sakalank
siy mukh samata paavakimi chandr baapuro rank..

3. utpreksha alankaar kya hota hai :-

jahaan par upamaan ke na hone par upamey ko hee upamaan maan liya jae. athaart jahaan par aprastut ko prastut maan liya jae vahaan par utpreksha alankaar hota hai. agar kisee pankti mein manu, janu, mere jaanate, manahu, maano, nishchay, eev aadi aate hain vahaan par utpreksha alankaar hota hai.

jaise :- sakhi sohat gopaal ke, ur gunjan kee maal
baahar sohat manu piye, daavaanal kee jvaal..

utpreksha alankaar ke bhed :-

vastupreksha alankaar


hetupreksha alankaar


phalotpreksha alankaar


1. vastupreksha alankaar kya hota hai :- jahaan par prastut mein aprastut kee sambhaavana dikhaee jae vahaan par vastupreksha alankaar hota hai.

jaise :- “sakhi sohat gopaal ke, ur gunjan kee maal.
baahar lasat mano piye, daavaanal kee jvaal..”

2. hetupreksha alankaar kya hota hai :- jahaan ahetu mein hetu kee sambhaavana dekhee jaatee hai. athaart vaastavik kaaran ko chhodakar any hetu ko maan liya jae vahaan hetupreksha alankaar hota hai.

3. phalotpreksha alankaar kya hota hai :- isamen vaastavik phal ke na hone par bhee usee ko phal maan liya jaata hai vahaan par phalotpreksha alankaar hota hai.

jaise :- khanjareer nahin lakhi parat kuchh din saanchee baat.
baal dragan sam heen ko karan mano tap jaat..

4. drshtaant alankaar kya hota hai :-

jahaan do saamaany ya donon vishesh vaakyon mein bimb-pratibimb bhaav hota ho vahaan par drshtaant alankaar hota hai. is alankaar mein upamey roop mein kaheen gaee baat se milatee-julatee baat upamaan roop mein dusare vaaky mein hotee hai. yah alankaar ubhayaalankaar ka bhee ek ang hai.

jaise :- ek myaan mein do talavaaren, kabhee nahin rah sakatee hain.

kisee aur par prem naariyaan, pati ka kya sah sakatee hai..

5. sandeh alankaar kya hota hai :-

jab upamey aur upamaan mein samata dekhakar yah nishchay nahin ho paata ki upamaan vaastav mein upamey hai ya nahin. jab yah duvidha banatee hai , tab sandeh alankaar hota hai athaart jahaan par kisee vyakti ya vastu ko dekhakar sanshay bana rahe vahaan sandeh alankaar hota hai. yah alankaar ubhayaalankaar ka bhee ek ang hai.

jaise :- yah kaaya hai ya shesh usee kee chhaaya,
kshan bhar unakee kuchh nahin samajh mein aaya.

sandeh alankaar kee mukhy baaten :-

vishay ka anishchit gyaan.


yah anishchit samaanata par nirbhar ho.


anishchay ka chamatkaarapoorn varnan ho.


6. atishyokti alankaar kya hota hai :-

jab kisee vyakti ya vastu ka varnan karane mein lok samaaj kee seema ya maryaada toot jaaye use atishyokti alankaar kahate hain.

jaise :- hanumaan kee poonchh mein lagan na paayee aagi.
sagaree lanka jal gaee, gaye nisaachar bhaagi.

7. upameyopama alankaar kya hota hai :-

is alankaar mein upamey aur upamaan ko paraspar upamaan aur upamey banaane kee koshish kee jaatee hai isamen upamey aur upamaan kee ek doosare se upama dee jaatee hai.

jaise :- tau mukh sohat hai sasi so aru sohat hai sasi to mukh jaiso.

8. prateep alankaar kya hota hai :-

isaka arth hota hai ulta. upama ke angon mein ult – pher karane se athaart upamey ko upamaan ke samaan na kahakar ulat kar upamaan ko hee upamey kaha jaata hai vahaan prateep alankaar hota hai. is alankaar mein do vaaky hote hain ek upamey vaaky aur ek upamaan vaaky. lekin in donon vaakyon mein sadrshy ka saaph kathan nahin hota, vah vyanjit rahata hai. in donon mein saadhaaran dharm ek hee hota hai parantu use alag-alag dhang se kaha jaata hai.

jaise :- “netr ke samaan kamal hai.

9. ananvay alankaar kya hota hai :-

jab upamey kee samata mein koee upamaan nahin aata aur kaha jaata hai ki usake samaan vahee hai, tab ananvay alankaar hota hai.

jaise :- “yadyapi ati aarat – maarat hai. bhaarat ke sam bhaarat hai.

10. bhraantimaan alankaar kya hota hai :-

jab upamey mein upamaan ke hone ka bhram ho jaaye vahaan par bhraantimaan alankaar hota hai athaart jahaan upamaan aur upamey donon ko ek saath dekhane par upamaan ka nishchayaatmak bhram ho jaaye matalab jahaan ek vastu ko dekhane par doosaree vastu ka bhram ho jae vahaan bhraantimaan alankaar hota hai. yah alankaar ubhayaalankaar ka bhee ang maana jaata hai.

jaise :- paayen mahaavar den ko naeen baithee aay .
phiri-phiri jaani mahaavaree, edee bheedat jaaye..

11. deepak alankaar kya hota hai :-

jahaan par prastut aur aprastut ka ek hee dharm sthaapit kiya jaata hai vahaan par deepak alankaar hota hai.

jaise :- chanchal nishi udavas rahen, karat praat vasiraaj.
aravindan mein indira, sundari nainan laaj..

12. apahrti alankaar kya hota hai :-

apahrti ka arth hota hai chhipaav. jab kisee saty baat ya vastu ko chhipaakar usake sthaan par kisee jhoothee vastu kee sthaapana kee jaatee hai vahaan apahrti alankaar hota hai. yah alankaar ubhayaalankaar ka bhee ek ang hai.

jaise :- “sunahu naath raghuveer krpaala,
bandhu na hoy mor yah kaala.”

13. vyatirek alankaar kya hota hai :-

vyatirek ka shaabdik arth hota hai aadhiky. vyatirek mein kaaran ka hona jaruree hai. at: jahaan upamaan kee apeksha adhik gun hone ke kaaran upamey ka utkarsh ho vahaan par vyatirek alankaar hota hai.

jaise :- ka saravari tehin deun mayankoo. chaand kalankee vah nikalankoo..
mukh kee samaanata chandrama se kaise doon?

14. vibhaavana alankaar kya hota hai :-

jahaan par kaaran ke na hote hue bhee kaary ka hua jaana paaya jae vahaan par vibhaavana alankaar hota hai.

jaise :- binu pag chalai sunai binu kaana.
kar binu karm karai vidhi naana.
aanan rahit sakal ras bhogee.
binu vaanee vakta bad jogee.

15. visheshokti alankaar kya hota hai :-

kaavy mein jahaan kaary siddhi ke samast kaaranon ke vidyamaan rahate hue bhee kaary na ho vahaan par visheshokti alankaar hota hai.

jaise :- neh na nainan ko kachhu, upajee badee balaay.
neer bhare nit-prati rahen, taoo na pyaas bujhaee..

16. arthaantaranyaas alankaar kya hota hai :-

jab kisee saamaany kathan se vishesh kathan ka athava vishesh kathan se saamaany kathan ka samarthan kiya jaaye vahaan arthaantaranyaas alankaar hota hai.

jaise :- bade na hooje gunan binu, birad badaee pae.
kahat dhatoore son kanak, gahano gadho na jae..

17. ullekh alankaar kya hota hai :-

jahaan par kisee ek vastu ko anek roopon mein grahan kiya jae, to usake alag-alag bhaagon mein batane ko ullekh alankaar kahate hain. athaart jab kisee ek vastu ko anek prakaar se bataaya jaaye vahaan par ullekh alankaar hota hai.

jaise :- vindu mein theen tum sindhu anant ek sur mein samast sangeet.

18. virodhaabhaash alankaar kya hota hai :-

jab kisee vastu ka varnan karane par virodh na hote hue bhee virodh ka aabhaash ho vahaan par virodhaabhaas alankaar hota hai.

jaise :- aag hoon jisase dhulakate bindu himajal ke.
shoony hoon jisamen bichhe hain paanvade palaken.

19. asangati alankaar kya hota hai :-

jahaan aapataat: virodh drshtigat hote hue, kaary aur kaaran ka vaiyaadhikarany ranit ho vahaan par asangati alankaar hota hai.

jaise :- “hraday ghaav mere peer raghuveerai.”

20. maanaveekaran alankaar kya hota hai :-

jahaan par kaavy mein jad mein chetan ka aarop hota hai vahaan par maanaveekaran alankaar hota hai athaart jahaan jad prakrti par maanaveey bhaavanaon aur kriyaanon ka aarop ho vahaan par maanaveekaran alankaar hota hai. jab prakrti ke dvaara nirmit cheejon mein maanaveey bhaavanaon ke hone ka varnan kiya jae vahaan par maanaveekaran alankaar hota hai.

jaise :- beetee vibhaavaree jaagaree, ambar panaghat mein dubo rahee taas ghat usha nagaree.

21. anyokti alankaar kya hota hai :-

jahaan par kisee ukti ke maadhyam se kisee any ko koee baat kahee jae vahaan par anyokti alankaar hota hai.

jaise :- phoolon ke aas-paas rahate hain, phir bhee kaante udaas rahate hain.

22. kaavyaling alankaar kya hota hai :-

jahaan par kisee yukti se samarthit kee gayee baat ko kaavyaling alankaar kahate hain athaart jahaan par kisee baat ke samarthan mein koee-na-koee yukti ya kaaran jarur diya jaata hai.

jaise :- kanak kanak te saugunee, maadakata adhikaay.
uhi khaay bauraat nar, ihi pae baurae..

23. svabhaavokti alankaar kya hota hai :-

kisee vastu ke svaabhaavik varnan ko svabhaavokti alankaar kahate hain.

jaise :- sees mukut katee kaachhanee, kar muralee ur maal.
ihi baanik mo man basau, sada bihaareelaal..

3. ubhayaalankaar

jo alankaar shabd aur arth donon par aadhaarit rahakar donon ko chamatkaaree karate hain vahaan ubhayaalankaar hota hai.

jaise :- kajaraaree ankhiyan mein kajaraaree na lakhaay.

alankaaron se sambandhit prashn – uttar :-

in udaaharanon mein kaun-kaun se alankaar hain —–

praat: nabh tha bahut neela shankh jaise.


teree barachhee ne bar chheene hain khalan ke.


makhamal ke jhool pade haathee sa teela.


mita modu man bhay maleene, vidhi nidhi dinh let janu chheene.


raam naam kali kaam taru, raam bhagati sur dhenu.


uttar – (1) utpreksha, (2) yamak, (3) upama, (4) utpreksha, (5) roopak

kuchh prashnon ke uttar svan den –

ambar panaghat mein dubo rahee taara ghat usha naagaree.


vah deep shikha see shaant bhaav mein leen.


sir phat gaya usaka maano arun rang ka ghada ho.


tab to bahata samay shila sa jam jaayega.


mukhy gaayak ke chattaan jaise bhaaree svar.

Comments

Post a Comment

Latest Updates on official website of Educaterer India

Labels

Show more

Don't Miss To Read This

Different Types of Guest Room Cleaning Agents / Chemicals (R1 to R9)

Kitchen Organisation Chart / F&B Production Organization Chart

Different Types of Cleaning Cloths and their uses in housekeeping